राजस्थान में 21 आरएएस अधिकारियों के तबादला शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
राजस्थान में 21 आरएएस अधिकारियों के तबादला शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
बिना कार्यग्रहण काल तुरंत जॉइनिंग के कड़े निर्देश
कार्मिक विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी कार्यग्रहण काल (Joining Time) या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके साथ ही कार्यभार संभालने की रिपोर्ट तुरंत आधिकारिक ईमेल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना रिलीवर का इंतजार किए अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करें; आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
तबादला सूची और नवीन पदस्थापन:
शैफाली कुशवाहा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
अशोक कुमार शर्मा-I: भू-प्रबन्ध अधिकारी, जयपुर
श्रवण सिंह: उपखण्ड अधिकारी, प्रतापगढ़
कमल सिंह यादव: आयुक्त, नगर निगम, भीलवाड़ा
महावीर सिंह-II: उपायुक्त, नगर निगम (II), अजमेर
अरविन्द शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, दौसा
महेश चन्द्र मान: उपखण्ड अधिकारी, हिण्डौन (करौली)
महीपाल सिंह: उपखण्ड अधिकारी, वजीरपुर (सवाई माधोपुर)
राजीव शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भरतपुर
रजनी माधीवाल: उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA), उदयपुर
सीता शर्मा: सहायक कलक्टर (मुख्यालय), नागौर
सोहन सिंह नरूका: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली (कोटपूतली-बहरोड़)
सुश्री भारती भारद्वाज: उपखण्ड अधिकारी, कुम्हेर (डीग)
सुश्री निहारिका शर्मा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
श्री विष्णु बंसल: उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA), जयपुर
श्रीमती अमिता बिश्नोई: सहायक निदेशक, लोक सेवाएं (प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग), श्रीगंगानगर
सुरेश कुमार राव: उपखण्ड अधिकारी, धौलपुर
राजीव बड़गूजर: उपखण्ड अधिकारी, असनावर (झालावाड़)
मोहन चौधरी: उपखण्ड अधिकारी, पीसांगन (अजमेर)
रजत: उपखण्ड अधिकारी, मूंडवा (नागौर)
पायल जैन: भूमि अवाप्ति अधिकारी, भरतपुर विकास प्राधिकरण, भरतपुर
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ