Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं- विधायक जेठानंद व्यास

6 hours ago
आयुष्मान आरोग्य मंदिर से घर-घर तक पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं- विधायक जेठानंद व्यास

खुलासा न्यूज,बीकोनर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को गणेश विहार स्थित नव विकसित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।


विधायक  व्यास ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हुआ है। बीते ढाई वर्षों में बीकानेर के जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यहां आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के साथ अनेक नई प्रकार की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) शुरू हुई हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है। इसके अलावा शहर के अन्य सरकारी चिकित्सा संस्थानों में भी आधारभूत सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया गया है।

 


कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का अवलोकन किया तथा यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक व्यास ने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जनहित के अनेक कार्य किए जाएंगे।
इस दौरान किशन चौधरी, दिनेश चौहान, रामकुमार व्यास, कमल सांखला, ब्रजरतन हर्ष, तुलसीदास पारीक, नरेन्द्र नाथ पारीक, दिलीप बोथरा, इन्द्र कुमार ओझा, नितेश रंगा, मदन हर्ष, किशन ओझा, रमेश जोशी, मूल सुथार, सुरेन्द्र हर्ष, नंदू हर्ष, मंजू सुथार, नुकरा महाराज, सुरेन्द्र ओझा, निरमा खींची, आशाराम गुप्ता, राधा रानी ओझा आदि मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: