Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: बीच रास्ते निजी बस सीज, यात्रियों को करना पड़ा घंटो इंतजार, बुजुर्ग-मरीज भी रहे परेशान

rk
1 month ago
बीकानेर: बीच रास्ते निजी बस सीज, यात्रियों को करना पड़ा घंटो इंतजार, बुजुर्ग-मरीज भी रहे परेशान

बीकानेर: बीच रास्ते निजी बस सीज, यात्रियों को करना पड़ा घंटो इंतजार, बुजुर्ग-मरीज भी रहे परेशान

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर में प्रादेशिक परिवहन विभाग की कार्रवाई शुक्रवार को यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई। बीछवाल के पास बीकानेर से लूणकरणसर जा रही एक निजी बस को परिवहन निरीक्षक ने बीच रास्ते रोककर सीज कर दिया। जांच में सामने आया कि बस में निर्धारित इंजन की जगह दूसरा इंजन लगाया गया था और इसका अपडेट वाहन की आरसी में नहीं कराया गया था। इसके बाद बस को सवारियों सहित आरटीओ कार्यालय बीकानेर ले जाया गया।

बस में कई बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे मरीज भी सवार थे। कुछ मरीजों के हाथों में प्लास्टर और कैनूला भी लगा हुआ था। आरटीओ कार्यालय पहुंचने के बाद यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक वहीं इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्हें दूसरी बस की व्यवस्था भी तुरंत उपलब्ध नहीं कराई गई। कई यात्री भूखे-प्यासे परिसर में बैठे रहे, जबकि कुछ लोग सामान लेकर पैदल ही अन्य साधनों की तलाश में निकल पड़े।

कार्रवाई से नाराज यात्रियों ने डीटीओ कार्यालय के बाहर विरोध भी जताया। बाद में विरोध बढ़ने पर करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने भी इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, बनवारी लाल और कैलाश सियाग ने कहा कि नियमों के अनुसार सवारियों से भरे यात्री वाहन को जब्त करने से पहले यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी।

यात्रियों ने भी अपनी परेशानी जाहिर की। एक महिला यात्री ने बताया कि वह बीकानेर में डॉक्टर को दिखाकर गांव लौट रही थी, लेकिन बस को अचानक आरटीओ कार्यालय ले जाया गया। उन्होंने कई बार रास्ते में उतारने का अनुरोध किया, ताकि दूसरी गाड़ी पकड़ सकें, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। वहीं एक अन्य यात्री ने बताया कि बस में कई बुजुर्ग और मरीज थे और करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

इस मामले में परिवहन निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि बस में नियमों के विपरीत इंजन लगाया गया था और इसका आरसी में अपडेट नहीं कराया गया था, जो परिवहन नियमों का उल्लंघन है। मुख्यालय के निर्देशों के आधार पर बस को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कुछ समय असुविधा जरूर हुई, लेकिन बाद में दूसरी बस के जरिए उन्हें उनके गंतव्य तक भेज दिया गया। फिलहाल बस को आरटीओ कार्यालय में जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner
Share: