Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Live Updates

राजस्थान में एक बार फिर कल हड़ताल पर रहेंगे निजी बस चालक

rk
4 months ago
राजस्थान में एक बार फिर कल हड़ताल पर रहेंगे निजी बस चालक


राजस्थान में एक बार फिर कल हड़ताल पर रहेंगे निजी बस चालक
जयपुर। राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स के विभिन्न संगठनों की ओर से 24 जनवरी को एक दिवसीय बसों की हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल को संगठनों ने समर्थन दिया है। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर ऐसे रूट पर जहां राजस्थान रोडवेज की बसें कम चलती है।
बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से केन्द्र की नीति के खिलाफ बसों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते बस ऑपरेटर्स में नाराजगी है। ऐसे में शनिवार को चक्का जाम कर बस ऑपरेटर्स प्रदर्शन करेंगे।
समय रहते समाधान नहीं तो करेंगे अनिश्चितकालीन चक्काजाम
वहीं, ऑल राजस्थान कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि शनिवार को प्रस्तावित चक्काजाम हड़ताल का समर्थन किया जाएगा। समय रहते समाधान नहीं किया जाता है तो ऑल राजस्थान कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन प्रदेश के सभी बस संगठनों के साथ मिलकर पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन चक्काजाम हड़ताल करेगा।
बस ऑपरेटरों ने लगाया ये आरोप
बस ऑपरेटरों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 1 सितंबर 2025 से बसों से जुड़े जो नए नियम लागू किए गए हैं, उनका आरटीओ स्तर पर गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। नियमों की आड़ में मनमानी कार्रवाई हो रही है, जिससे निजी बस संचालन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण बसों पर लगे कैरियर को हटाने का निर्देश नियम विरुद्ध।
एमपी, यूपी की तर्ज पर एआईटीपी परमिट बसों पर राजस्थान में भी उसी अनुपात में टैक्स निर्धारित हो।
फायर अलार्म सिस्टम चेसिस निर्माणकर्ता कंपनी द्वारा लगाया जाना चाहिए।
नवंबर में भी हुई थी निजी बसों की हड़ताल
इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में भी निजी बस चालकों ने हड़ताल की थी। हालांकि, चार दिन बाद बिना शर्त हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया था। दरअसल, जैसलमेर और मनोहरपुर में हुए सडक़ हादसों के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई बसों को सीज किया था। इसके विरोध में ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन ने एक नवंबर से हड़ताल का ऐलान किया था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: