थाईलैंड घूमता रहा कैदी, जेल में लगती रही फर्जी हाजिरी, बीकानेर-जोधपुर रेंज के जेल उप महानिरीक्षक की रिपोर्ट पर केस दर्ज
थाईलैंड घूमता रहा कैदी, जेल में लगती रही फर्जी हाजिरी, बीकानेर-जोधपुर रेंज के जेल उप महानिरीक्षक की रिपोर्ट पर केस दर्ज
श्रीगंगानगर .खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी दीक्षित कामरा अक्टूबर 2026 में 5 दिन थाईलैंड घूमने गया था। इस दौरान जेल के रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी लगती रही। मामले में जेल प्रहरी हापूराम पर कैदी की गैरमौजूदगी के बावजूद उसकी मौजूदगी दर्ज करने और झूठी रिपोर्ट देने का आरोप है। उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
बीकानेर-जोधपुर रेंज के जेल उप महानिरीक्षक की रिपोर्ट पर घमूडवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, दीक्षित कामरा पुत्र राजीव कामरा मूल रूप से श्रीगंगानगर के पदमपुर की इंदिरा कॉलोनी के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला है। वह फिलहाल जयपुर की अनिता कॉलोनी स्थित ईडन गार्डन में रह रहा था। 3 मई 2026 से वह खुला बंदी शिविर नरसिंहपुरा बिरानी की खुली जेल में सजा काट रहा था। जांच के दौरान उसके पासपोर्ट की डिटेल से पता चला कि वह 9 से 13 अक्टूबर 2026 के बीच थाईलैंड गया था। इस दौरान खुली जेल के रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी लगातार दर्ज होती रही।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ