Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पंचायत चुनाव की तैयारी, भाजपा ने की संभाग स्तर पर ‘दिग्गजों’ की तैनाती, 51 सीनियर नेताओं को दी बड़ी जि़म्मेदारी- देखें पूरी सूची

rk
1 month ago
पंचायत चुनाव की तैयारी, भाजपा ने की संभाग स्तर पर ‘दिग्गजों’ की तैनाती, 51 सीनियर नेताओं को दी बड़ी जि़म्मेदारी- देखें पूरी सूची

पंचायत चुनाव की तैयारी, भाजपा ने की संभाग स्तर पर ‘दिग्गजों’ की तैनाती, 51 सीनियर नेताओं को दी बड़ी जि़म्मेदारी- देखें पूरी सूची  

जयपुर: राजस्थान भाजपा में सांगठनिक बदलाव और आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच प्रदेश मीडिया टीम का विस्तार कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सूबे के सभी सात संभागों और प्रमुख जिलों के लिए मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें अनुभवी प्रवक्ताओं और मीडिया प्रबंधन में माहिर नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

7 संभाग पर 'दिग्गजों' की तैनाती
पार्टी ने संभाग स्तर पर मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के लिए मुख्य प्रवक्ताओं और कद्दावर नेताओं को मोर्चे पर लगाया है:

जोधपुर संभाग: मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा को यहाँ की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल शर्मा पार्टी का प्रखर चेहरा माने जाते हैं।
जयपुर संभाग: वरिष्ठ नेता कैलाश वर्मा को जयपुर संभाग का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
उदयपुर संभाग: यहाँ कुलदीप धनकड़ मीडिया की कमान संभालेंगे।
कोटा संभाग: ज्योति खंडेलवाल को कोटा संभाग की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है।
अजमेर संभाग : सुमन शर्मा को जिम्मा सौंपा गया है।
बीकानेर संभाग : डॉ. दशरथ सिंह शेखावत को जिम्मा सौंपा गया है।
भरतपुर संभाग : लक्ष्मीकांत भारद्वाज को जिम्मा सौंपा गया है।

संभाग (Division) मीडिया प्रभारी का नाम पद/विशेष टिप्पणी
जोधपुर रामलाल शर्मा मुख्य प्रवक्ता
जयपुर कैलाश वर्मा वरिष्ठ नेता
उदयपुर कुलदीप धनकड़ अनुभवी संगठनकर्ता
बीकानेर डॉ. दशरथ सिंह शेखावत प्रखर वक्ता
भरतपुर लक्ष्मीकांत भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता
अजमेर सुमन शर्मा पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष
कोटा ज्योति खण्डेलवाल

पूर्व महापौर, जयपुर

 

 

 

44 जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

जिलेवार नियुक्तियों में स्थानीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। संभाग के अनुसार जिलों की सूची निम्नलिखित है:

बीकानेर संभाग

जिला मीडिया प्रभारी का नाम
बीकानेर शहर नवनीत राजपुरोहित
बीकानेर देहात मनीष पारीक
श्रीगंगानगर भवानी पाईवाल
हनुमानगढ़ डॉ. चेतन राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह शेखावत
चूरू इन्दु चौधरी

जयपुर संभाग

जिला मीडिया प्रभारी का नाम
जयपुर शहर प्रताप राव कौशिक
जयपुर देहात (उत्तर) प्रीति शर्मा
जयपुर देहात (दक्षिण) नरेन्द्र कटारा
सीकर विपिन भारद्वाज
अलवर उत्तर लक्ष्मीकांत पारीक
अलवर दक्षिण जगदीश सैनी (गुड्डू)
झुंझुनूं महिपाल महला
दौसा पंकज मीणा, महेश मीणा

भरतपुर संभाग

जिला मीडिया प्रभारी का नाम
भरतपुर निमिषा गौड़
धौलपुर रजु पराशर
करौली नवीन शर्मा, रवि पालीवाल
सवाई माधोपुर शैलेन्द्र गुर्जर, सुमित श्रीमाल

अजमेर संभाग

जिला मीडिया प्रभारी का नाम
अजमेर शहर वीरेंद्र शर्मा
अजमेर देहात जी. एन. पारीक, महराज चौधरी
टोंक मनीषा सिंह
भीलवाड़ा पंकज जोशी
नागौर शहर नमित जैन
नागौर देहात सुरेश टोलिया
 

आगामी चुनावों के लिए 'डिजिटल और ग्राउंड' वारफेयर

भाजपा के इस कदम को आगामी पंचायत और निकाय चुनावों के लिए 'नैरेटिव सेट' करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। ये मीडिया प्रभारी स्थानीय स्तर पर भजनलाल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे और विपक्ष के हमलों का तुरंत जवाब देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का विजन है कि भाजपा की मीडिया टीम केवल प्रेस नोट तक सीमित न रहकर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उतनी ही सक्रिय रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: