Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश • ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना • बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगी सरकार, ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, राजस्थान के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:दोनों पायलट की मौत • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश • ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना • बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगी सरकार, ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, राजस्थान के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:दोनों पायलट की मौत

प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 शनिवार को : 25 महिलाओं को मिलेगा विशिष्ट अवॉर्ड, 15 महिला संगठनों का उत्कृष्ट सेवा सम्मान

14 hours ago
प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 शनिवार को : 25 महिलाओं को मिलेगा विशिष्ट अवॉर्ड, 15 महिला संगठनों का उत्कृष्ट सेवा सम्मान

प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 शनिवार को : 25 महिलाओं को मिलेगा विशिष्ट अवॉर्ड, 15 महिला संगठनों का उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बीकानेर। नन्दलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 कार्यक्रम  7 मार्च 2026 शनिवार  को ऋद्धि सिद्धि पैलेस, रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में आयोजित किया गया है।

समारोह में कुल 25 विशिष्ट महिलाओं एवं लगभग 15 महिला संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निरंतर इस कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में प्रेरणादायी महिलाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है।

कार्यक्रम संयोजक रविंद्र हर्ष ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस अवसर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन अपने विचार व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम सह-संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा एवं अनिल जोशी ने बताया कि बीकानेर सहित प्रदेश की उन चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक सशक्त आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें श्रीमती पुष्पा देवी, सुरेंद्र कुमार बद्धाणी, बसंत नौलखा, रामरतन धारणीया, पवन मेहनोत, मुदित खंजाची, डॉ. विकास पारीक  सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को आयोजन कमेटी से जोड़ा गया है। 

फाउंडेशन की निदेशक पूजा आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना एवं महिला शक्ति को सम्मान व प्रोत्साहन प्रदान करना है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, उद्यमी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
समाज में महिलाओं के दिए गए योगदान के लिए उनको सम्मानित करने का यह आयोजन उनके महत्व को परिभाषित करता है साथी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का कार्य भी करता है ।
सुरेंद्र जैन 
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वे समाज को दिशा देने में जो कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है 
बसंत नौलखा
समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका को सदैव सर्वोपरि माना गया है उनके सशक्तिकरण के लिए प्रयास करने चाहिए 
राम रतन धारणिया

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: