शुक्रवार को शहर कई इलाकों में अलग अलग समय में बिजली बंद रहेगी
बीकानेर । शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर के रखरखाव के लिए जो अत्यावश्यक कार्य है, के दौरान शुक्रवार 31 जुलाई को प्रात: 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सीताराम गेट के पास, जस्सूसर गेट के पास, विंग्स स्कूल के पास, वाल्मीकि बस्ती, जस्सूसर रोड का क्षेत्र। प्रात: 07:30 बजे से 09: 00 बजे तक कोठी नंबर 8, सर्किट हाउस का क्षेत्र। प्रात: 07:00 बजे से 10: 00 बजे तकरथखाना कॉलोनी, राजविलास होटल, मंजू कॉलोनी, डी.आर.डी. ए. का क्षेत्र।प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तकसमता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एव बी, लालगढ पैलेस का क्षेत्र ।दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक एफ.सी.आई. गोदाम, इंदिरा कॉलोनी का क्षेत्र।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ