Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: अब वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी राखी, 30 से अधिक देशों में भेजने की सुविधा

Bansal
2 months ago
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: अब वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी राखी, 30 से अधिक देशों में भेजने की सुविधा

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: अब वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी राखी, 30 से अधिक देशों में भेजने की सुविधा

बीकानेर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष पहल की है। इस बार बीकानेर मंडल के सभी डाकघरों में विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे और राखी बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि बारिश के मौसम में भी राखी सुरक्षित रूप से भाइयों तक पहुंच सके। 

डाक विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान राखी की बुकिंग, पंजीकरण और वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्येक डाकघर में अतिरिक्त काउंटर संचालित किए जाएंगे, जिससे बहनों को समय पर राखी भेजने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वाटरप्रूफ लिफाफों के कारण डाक के दौरान बारिश से राखी को नुकसान होने की आशंका भी नहीं रहेगी। 

डाक विभाग ने इस वर्ष विदेशों में रहने वाले भाइयों तक भी कम खर्च में राखी पहुंचाने की सुविधा दी है। अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पैकेट सेवा के तहत 30 से अधिक देशों में रियायती दरों पर राखी भेजी जा सकेगी। विभाग के अनुसार, थाईलैंड सहित कई देशों में करीब ₹185 तथा अमेरिका में लगभग ₹400 में राखी भेजी जा सकती है। इस सेवा में ट्रैकिंग, वाटरप्रूफ पैकिंग और स्पीड पोस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। 

विभाग ने बताया कि छोटे (11×22 सेमी) और बड़े (15×26 सेमी) वाटरप्रूफ लिफाफों के अलावा 150×260×52 मिमी आकार का विशेष राखी बॉक्स भी उपलब्ध है। इसमें राखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट और अन्य उपहार भी सुरक्षित रूप से भेजे जा सकते हैं। 

गौरतलब है कि इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। ऐसे में डाक विभाग ने बहनों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी राखी बुक कराएं, ताकि वह निर्धारित समय पर सुरक्षित रूप से अपने भाइयों तक पहुंच सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: