Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी घमासान, विधायक डूडी सहित 3 कांग्रेस नेताओं पर SC-ST एक्ट में FIR

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी घमासान, विधायक डूडी सहित 3 कांग्रेस नेताओं पर SC-ST एक्ट में FIR

बीकानेर में जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी घमासान, विधायक डूडी सहित 3 कांग्रेस नेताओं पर SC-ST एक्ट में FIR

बीकानेर में पंचायती राज चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. जिला प्रमुख के चुनाव से पहले ही पार्टी का अंदरूनी विवाद अब थाने तक पहुंच गया है. निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मैना देवी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच चुका है. मामले में नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और कांग्रेस नेता भंवर कूकना के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है.
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 9 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मैना देवी के पति नेमाराम ने यह मामला दर्ज करवाया है. FIR में नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और कांग्रेस नेता भंवर कूकना के नाम सामने आए हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक सुशीला डूडी निर्वाचित सदस्य मैना देवी को अपने साथ ले गईं. मामले को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल बढ़ गई है. एक तरफ जिला परिषद में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह था, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान और विवाद खुलकर सामने आने लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच CID-CB को सौंपी जाएगी. पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

बहुमत के बाद अब जिला प्रमुख की कुर्सी पर नजरें
बीकानेर जिला परिषद में बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस के सामने अब जिला प्रमुख का चुनाव बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है. निर्वाचित सदस्यों को लेकर सामने आए विवाद ने पार्टी की अंदरूनी एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबकी निगाहें जांच और जिला प्रमुख के चुनाव से जुड़े आगामी घटनाक्रम पर टिकी हैं.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: