पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, सदर थाने में मामला दर्ज
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, सदर थाने में मामला दर्ज
31 अक्टूबर की रात बाइक खड़ी कर अंदर गया था युवक, लौटने पर गायब मिली मोटरसाइकिल
बीकानेर। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बाइक चोरी की शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, चार पीर दरगाह, मेघवालों का बास, सादुल कॉलोनी निवासी पूनमचंद पुत्र किशनलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर RJ-07-US-4907 ट्रॉमा सेंटर के गेट के पास खड़ी की थी। करीब रात 11 बजे वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। परिवादी ने बाइक चोरी होने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ