Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

लाइट दिए बिना हाइवे पर खड़ा था ट्रेलर पीछे से टकराय ट्रेलर चालक गंभीर घायल

Bansal
6 hours ago
लाइट दिए बिना हाइवे पर खड़ा था ट्रेलर पीछे से टकराय ट्रेलर चालक गंभीर घायल


लाइट दिए बिना हाइवे पर खड़ा था ट्रेलर पीछे से टकराय ट्रेलर चालक गंभीर घायल
 महाजन। भारतमाला जामनगर एक्सप्रेसवे पर सडक़ किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रेलर से पीछे से आ रहा दूसरा ट्रेलर टकरा गया। हादसे में पीछे वाले ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में भरी कपास की गठरियां सडक़ पर बिखर गईं। मामले में सडक़ पर बिना इंडिकेटर और लापरवाहीपूर्वक ट्रेलर खड़ा करने को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर निवासी मदनलाल पुत्र हजारीमल माली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके ट्रेलर पर कपराऊ बाड़मेर निवासी मनीष पुत्र चैनाराम जाट चालक के रूप में कार्यरत है। 14 नवंबर को वह मुंदरा गुजरात से कपास भरकर भटिंडा पंजाब जा रहा था। 16 नवंबर की रात करीब 10 बजे भारतमाला एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा से पहले एक ट्रेलर खराब हालत में सडक़ पर खड़ा था। अंधेरे के कारण चालक मनीष को सडक़ पर खड़ा खराब ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और ट्रेलर पीछे से उसमें जा टकराया। हादसे में चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।वही ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर में भरी कपास की गठरियां सडक़ पर बिखरने से परिवादी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ। राहगीरों ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। फिलहाल मनीष का बीकानेर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
परिवादी ने महाजन पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बिना इंडिकेटर लगाए लापरवाहीपूर्वक सडक़ पर ट्रेलर खड़ा करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: