Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पुलिस ने अवैध शराब की दुकान पर मारी रेड, संचालक को किया गिरफ्तार, शराब की जब्त

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
पुलिस ने अवैध शराब की दुकान पर मारी रेड, संचालक को किया गिरफ्तार, शराब की जब्त


पुलिस ने अवैध शराब की दुकान पर मारी रेड, संचालक को किया गिरफ्तार, शराब की जब्त
 बीकानेर। जिले के नापासर पंचायत समिति में  पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए नापासर पुलिस सक्रिय है। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस नियमित गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में पुलिस ने राजेरा गांव में एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए 864 पव्वे देशी शराब और 24 बोतल बीयर जब्त की हैं। पुलिस ने दुकान संचालक राजेरा निवासी कैलाश जाट (24) को गिरफ्तार किया है
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवा के निर्देशानुसार तथा नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया के सुपरविजन में एएसआई धर्मेंद्र मीणा, कांस्टेबल गोगराज और कांस्टेबल हीरालाल की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से राजेरा गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दुकान की तलाशी ली गई, जहां से शराब बरामद हुई। आरोपी शराब बिक्री का लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 व 20/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
ज्ञात रहे की चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने दो दिन पहले भी अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है
थानाधिकारी कविता पुनिया ने कहा कि नापासर क्षेत्र में चुनाव के दौरान शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
। अवैध शराब, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों की पालना करते हुए पुलिस का उद्देश्य चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: