Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

फिल्म गानों पर झूमे एसपी सहित पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन में खेली होली

rk
3 months ago
फिल्म गानों पर झूमे एसपी सहित  पुलिसकर्मी,  पुलिस लाइन में खेली होली


फिल्म गानों पर झूमे एसपी सहित पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन में खेली होली
बीकानेर ।  ड्यूटी के दौरान सख्त और अनुशासित छवि में रहने वाली राजस्थान पुलिस इस बार होली के मौके पर रंगों और उमंग में डूबी नजर आई। बीकानेर पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक सभी ने मिलकर त्योहार का आनंद उठाया। ढोल-डीजे की थाप पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए और कुछ समय के लिए पद का अंतर भी मानो खत्म हो गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह और बी.एल. मीणा सहित जिले के विभिन्न थानों के अधिकारी मौजूद रहे। 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले' गीत की धुन पर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर खुद को रोक नहीं सके और जवानों के साथ मंच पर नृत्य करने लगे। निरीक्षक और कांस्टेबल भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और माहौल रंगीन हो उठा।इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी पीछे नहीं रहीं। महिला पुलिस निरीक्षक कविता पूनिया, सविता डाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर सबका उत्साह बढ़ाया, वहीं महिला आरपीएस अधिकारियों ने पंजाबी गीतों पर थिरकते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पुलिसकर्मी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि होली के अवसर पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी कई दिनों से लगातार ड्यूटी में जुटे रहे। पुराने शहर सहित संवेदनशील इलाकों में विशेष बंदोबस्त किया गया था। ऐसे में अवसर मिलते ही पुलिस परिवार ने एक साथ मिलकर उत्सव मनाया और आपसी स्नेह को मजबूत कियाजिले के अन्य थानों में भी होली उत्साहपूर्वक मनाई गई। अधिकारियों और जवानों ने रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को बधाई दी।हालांकि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के चलते शामिल नहीं हो सके, फिर भी अधिकांश ने मिलकर त्योहार का आनंद लिया। कर्तव्य की कठोरता के बीच पुलिस के ये रंगीन पल यह संदेश दे गए कि जिम्मेदारी के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द भी उतना ही जरूरी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: