Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मोबाइल छीनने व मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा

rk
7 hours ago
मोबाइल छीनने व मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा


मोबाइल छीनने व मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा 
बीकानेर।   नोखा पुलिस ने मोबाइल छीनने और मारपीट के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को  न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया - बीरमसर निवासी प्रह्लाद गोदारा ने 28 फरवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक पुस्तकालय के सामने बाइक को लेकर उसका बीकासर निवासी कमल नायक और अन्य लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रह्लाद के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल नायक को नोखा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमल नायक नोखा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ नोखा थाने में लूट, मारपीट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: