Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 46 पव्वे देशी मदिरा जब्त, आरोपी हुआ फरार

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर: पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 46 पव्वे देशी मदिरा जब्त, आरोपी हुआ फरार
बीकानेर: पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 46 पव्वे देशी मदिरा जब्त, आरोपी हुआ फरार 
 
बीकानेर। जसरासर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 46 पव्वे लॉयन ब्रांड देशी सादा मदिरा बरामद की है। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से कट्टा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बालाजी कॉलोनी के पास अवैध शराब के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।
 
पुलिस ने मौके पर छोड़े गए कट्टे की तलाशी ली, जिसमें 46 पव्वे लॉयन ब्रांड देशी सादा मदिरा बरामद हुई। नियमानुसार एक पव्वा नमूने के रूप में सुरक्षित रखा गया तथा शेष शराब को जब्त कर लिया गया। फरार आरोपी की पहचान हिमटसर निवासी डालाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: