Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पुलिस का एक्शन: 32 संगीन मामलों के आरोपी की 28 लाख की सपंति फ्रीज

Bansal
2 months ago
पुलिस का एक्शन: 32 संगीन मामलों के आरोपी की 28 लाख की सपंति फ्रीज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 संगीन मामलों के आरोपी की संपति को फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 32 संगीन मामलों के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर जसपाल उर्फ बिट्टू की करीब 28 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी है।

 

पुलिस की वित्तीय जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन से यह मकान बनवाया था। इसी आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र की लोहिया कॉलोनी में स्थित करीब 1112 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले आवासीय मकान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत फ्रीज किया गया है। मकान की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपए आंकी गई है

 


पुलिस के अनुसार, जसपाल उर्फ बिट्टू लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय है और हनुमानगढ़ टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 32 गंभीर मामले दर्ज हैं। वित्तीय जांच में उसकी आय का कोई वैध स्रोत नहीं मिला, जबकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मकान का निर्माण नशा तस्करी से कमाए गए धन से कराया गया था।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: