खुलासा न्यूज,बीकानेर। पीबीएम में भर्ती व्यक्ति के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना 27 मई को पीबीएम अस्पताल की है। इस सम्बंध में जयप्रकाश पुत्र अमरचंद ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके मामा बाबुलाल पुत्र आईदान निवासी अंबेड़कर कॉलोनी जिन्हें 27 मई को राजकीय पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनके पेट का इलाज चल रहा था।
शाम को पांच बजे के आसपास देखा तो उसके मामा वार्ड सी में जहां भर्ती किया गया था। वहां पर नहीं मिले। परिवादी ने बताया कि उसके मामा ने हल्के पीले कलर की टीशर्ट व वाईट कलर की पेंट पहनी हुई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि अगर किसी को कहीं नजर आए तो 6378259836, 9351797489 पर सूचना दें। जानकारी के अनुसार बाबुलाल आरएसी का जवान था। परिजन लगातार परेशान हो रहे है और बाबुलाल को ढूंढ रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ