Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पानी की समस्या के चलते लोगों ने लगाया धरना, कांग्र्रेस नेता पहुंचे मौके पर, अवैध टैंकरों को पकड़ा

6 hours ago
पानी की समस्या के चलते लोगों ने लगाया धरना, कांग्र्रेस नेता पहुंचे मौके पर, अवैध टैंकरों को पकड़ा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। स्थानीय चोपड़ा बाड़ी (गंगाशहर) स्थित परशुराम कॉलोनी के कऱीब 50 परिवार जल कनेक्शन की फ़ाइलें हाथों में लिए आज कांग्रेस नेता अरुण व्यास के नेतृत्व में सुजान्देसर पानी की टंकी पर धरने पर बैठ गए तथा आक्रोशित परिवार जलदाय विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करने लगे तथा इसी दरमियान टंकी स्थित ट्यूबवेल से पानी भरकर जा रहे टैंकरों को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया।

 

 पूछने पर जेईएन द्वारा भिजवाना बताया गया जबकि सरकारी स्तर पर इस तरह की कोई अधिकृत अनुमति नहीं होने के बावजूद रोजाना धड़ल्ले से टैंकरों की कालबाज़ारी हो रही है। जिसका किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था । इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने बताया कि विभाग द्वारा महीनों पहले परशुराम कॉलोनी मैं लाइन डाल दी लेकिन अब दुर्भावना से मिलान नहीं करते हुए कनेक्शन भी नहीं कर रहे है जबकि दूसरी तरफ सरकारी ट्यूबवेल से अवैध टंकरों से पानी की कालाबाजारी की जा रही है। जिससे सक्षम अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे है जो सीधा सीधा मिलीभगत नजऱ आती है।

 

 संबंधित एईएन दीक्षा और अजय से वार्ता की सहमति ना बनने पर जलदाय विभाग के सिटी जितेंद्र बैंस वार्ता हेतु मौके पर पहुंचे जिन्हे अरुण व्यास ने जनता को पानी कनेक्श्न देने में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। सरकारी ट्यूबवेल से पानी चोरी के बारे में अवगत करवाया और शीघ्र कनेक्शन देने की मांग रखी। जिस पर अधिकारियोंं ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए कॉलोनी का मौका मुआयना किया तथा अतिशीघ्र कनेक्शन कार्यवाही का आश्वसन दिया । धरने की सूचना प्राप्त होने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल भी मौके पर पहुँचकर अधिकारियों से वार्ता की । वार्ता के शिष्ट मंडल में संगठन महासचिव रमजान कच्छवा, डीसी गहलोत, मानक वाल्मीकि, गोविंद पुरोहित, नरनारायण स्वामी, सोनू बारसा, पंकज स्वामी सहित सैकड़ो कॉलोनी वासी उपस्थित रहे ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: