कांग्रेस कार्यालय में बढ़ी हलचल, पहुंच रहे हैं टिकट के दावेदार, अब गेंद संगठन के पाले में
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर बीकानेर कांग्रेस कार्यालय में उत्साह के साथ कार्यकर्ता पहुंच रहे है। लगातार बीकानेर के अलग-अलग वार्डो से कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी के लिए पहुंच रहे हैं। निकाय चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) के कार्यकर्ताओं एवं संभावित दावेदारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं दावेदार पहुंचकर अपने आवेदन जमा करवा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में इच्छुक कार्यकर्ता एवं दावेदार पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी इच्छुक एवं योग्य कार्यकर्ताओं को अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यालय में लगातार कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी हुई है, जिससे साफ है कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय और उत्साहित है।
संगठन महासचिव रमजान कच्छावा ने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनता के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस की ताकत बनेगी। पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। कार्यालय में जिला महासचिव मनोज चौधरी,माणक गुजराती, ओमप्रकाश कड़ेला आवेदन जमा में लगे रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ