अचानक खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा तफरी
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में उस समय हडक़ंप मच गया जब सडक़ पर खड़ी कार में अचानक से आग लग गई। आग लगने से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कार में शार्टसर्किट हो जाने से आग लगने की आशंका है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ