Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

सड़क निर्माण से लेकर सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के बिंदुओं पर पचीसिया ने की जिला कलक्टर जैन से चर्चा

Bansal
2 months ago
सड़क निर्माण से लेकर सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के बिंदुओं पर पचीसिया ने की जिला कलक्टर जैन से चर्चा

शिव वैली से पशु हॉस्पिटल गोगागेट तक के मार्ग पर सड़क निर्माण से लेकर सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के बिंदुओं पर पचीसिया ने की जिला कलक्टर जैन से चर्चा

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर से बीकानेर के ट्रेफिक को ओर अधिक सुगम बनाने तथा वैकल्पिक रास्तों से मुख्य सड़कों पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने हेतु जिला कलक्टर निशांत जैन से चर्चा की । पचीसिया ने बताया कि शिव वैली से पशु चिकित्सालय गोगागेट की और जाने वाले 60 फुट चौड़े मार्ग पर यदि सड़क का निर्माण करवा दिया जाता है तो रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा और गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा | साथ ही रानीबाजार पुलिया से होते हुए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क छोटी व घुमावदार है इस मार्ग पर बड़े यात्री वाहन व औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहनों का आवागमन रहता है जिससे दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है । इन समस्याओं से निजात पाने हेतु रानीबाजार पुलिया से पट्टी पेड़े से होते हुए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के मार्ग को सुलभ करवाए जाने से ट्रैफिक डायवर्ट हो जाएगा और सामान्य स्थिति में आ जायेगा । इसके साथ साथ रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर 5 से चोपड़ा कटला एवं नोखा रोड़ तक के मार्ग पर दिनभर औद्योगिक इकाइयों के माल की गाड़ियां तथा यात्री परिवहन की भारी बसें इस मार्ग से गुजरती है जिससे इस मार्ग पर ट्रेफिक जाम रहता है तथा साथ ही साथ इस मार्ग पर रिहायशी मकान भी बने हुए हैं | इसके साथ साथ इस पूरे मार्ग पर सड़क की स्थिति भी काफी दयनीय है तथा गहरे गड्ढे हो रखे हैं जिससे दुर्घटना के साथ साथ आवागमन भी अवरुद्ध हो रहा है | इस मार्ग की सड़क को चौड़ा करवाते हुए चोपड़ा कटला से पांच नम्बर रोड़ से होते हुए नोखा रोड़ तक पेचवर्क का काम करवाए जाने से आवागमन की सुगमता बन सकेगी । इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराड़ू व शुभम लड्ढा भी उपस्थित रहे ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: