पांच लोग ढाणी में घुसकर विवाहिता के साथ की बदसलूकी, आग लगाने की दी धमकी
पांच लोग ढाणी में घुसकर विवाहिता के साथ की बदसलूकी, आग लगाने की दी धमकी
श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के धनेरू गांव में 21 वर्षीय विवाहिता ने सांडवा निवासी श्रवणराम, मदनलाल, जगदीश, ओमप्रकाश और कालूराम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे पीडि़ता अपने बच्चों के साथ सो रही थी, आरोपी जबरन उसकी ढाणी में आए व बदसूलकी करने लगे।
शोर सुनकर मौके पर आए पड़ौसियों द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी उसके 4 साल के बेटे व 6 साल की बेटी को अपहरण कर ले गए व ढाणी को रात को जलाने की धमकी दी। पीडि़ता एक बच्चे के साथ पड़ौसी ढाणी में गई और अपने भाई ताराचंद को फोन कर घटना की जानकारी दी। ताराचंद अपने साथ टीकूराम को लेकर वहां पहुंचा। तभी आरोपी पुन: उसकी ढाणी में आए व दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंची तो उसका भाई लहूलुहान बेहोश पड़ा था।पीडि़ता बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसे गालियां दी और मारपीट करते बदसलूकी करते हुए लज्जाभंग की एवं आरोपियों ने उसके भाई की जेब से 23,360 रुपए निकाल लिए और चोटिल हुए टीकूराम का मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धकी दी। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मुकेश कुमार सुपर्द की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ