Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

SIR के खिलाफ विपक्षी सांसदों का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल गांधी, प्रियंका और खड़गे भी रहे मौजूद

Bansal
7 hours ago
SIR के खिलाफ विपक्षी सांसदों का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल गांधी, प्रियंका और खड़गे भी रहे मौजूद

SIR के खिलाफ विपक्षी सांसदों का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल गांधी, प्रियंका और खड़गे भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। SIR में कथित गड़बड़ियों के विरोध में विपक्षी सांसदों ने सोमवार को दिल्ली में मार्च निकाला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेता इस मार्च में शामिल हुए। सांसदों ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च शुरू किया, लेकिन उन्हें अदालत से करीब 500 मीटर पहले रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे और अन्य विपक्षी सांसद बाद में सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर पहुंचे। विपक्षी नेताओं का कहना है कि SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर वे न्यायिक हस्तक्षेप चाहते हैं।

SIR के खिलाफ 11 विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता बताए गए हैं। मार्च से पहले राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के मार्च की तुलना भगवान शिव की बारात से करते हुए कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। रविवार को विपक्षी सांसदों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। हालांकि, उनके अनुरोध पर मुलाकात नहीं हो सकी और उन्हें याचिका दाखिल करने की सलाह दी गई। विपक्षी दल SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठा रहे हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: