खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई हदां पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने मनोहर ङ्क्षसह के खेत से अवैध डोडा जब्त किया है।
पुलिस टीम ने मौके से 1.630 ग्राम डोडा के साथ मनोहर सिंह उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकराी इमीचंद, भागीरथ, कालुराम, मांगीलाल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ