खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में हदां पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 20 जुलाई को कार्रवाई करते हुए भाणे का गांव की ओरण में लक्ष्मीनाराश्यण को अवैध मादक पदार्थो के साथ पकड़ा है। पुलिस ने 5 किलो अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी हंसराज लूणा, प्रकाशचंद, मांगीलाल, सुमित्रा शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ