खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का अभियान ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने ठुकरियासर निवासी 24 वर्षीय रामधन पुत्र कालुराम को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास अवैध 12 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस टीम ने युवक के पास से एक बाइक को भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ