Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में 'ऑपरेशन बुलडोजर': हिस्ट्रीशीटर आमिर-हसन के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर में 'ऑपरेशन बुलडोजर': हिस्ट्रीशीटर आमिर-हसन के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त

बीकानेर में 'ऑपरेशन बुलडोजर': हिस्ट्रीशीटर आमिर-हसन के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त

बीकानेर। जिले में अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गुरुवार को करमीसर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधियों आमिर और हसन के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, कोटगेट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधी आमिर और हसन द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा गया था। प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और जमीन को अपने कब्जे में लिया।

इस संयुक्त कार्रवाई में बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम भी मौजूद रही। बीडीए के अधिकारी कुणाल राहड़ और आकांक्षा गोदारा ने मौके पर कार्रवाई की निगरानी की। वहीं पुलिस की ओर से एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कोटगेट थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार एवं पुलिस टीम ने पूरे अभियान को सुरक्षा प्रदान की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों, भूमाफियाओं और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: