न्यूजीलैंड से शादी करने आया एनआरआई, नाबालिग से किया रेप:पुलिस घर पहुंची तो रुक गई तैयारियां; अब तक 20 गिरफ्तार
न्यूजीलैंड से शादी करने आया एनआरआई, नाबालिग से किया रेप:पुलिस घर पहुंची तो रुक गई तैयारियां; अब तक 20 गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में घर से गुस्से में निकली 13 साल की बच्ची ने रास्ते में जिस ऑटो ड्राइवर से मदद मांगी, उसी ने होटल में बेच दिया। पांच दिन तक अलग-अलग ठिकानों पर बच्ची का रेप किया गया। रिश्ता तय होने के बाद डेढ़ महीने पहले न्यूजीलैंड से भारत लौटे हृक्रढ्ढ ने भी दुष्कर्म किया। 8 जुलाई को पुलिस ने शादी के 6 दिन पहले आरोपी को घर से पकड़ लिया। घटना के बाद शादी की तैयारियां रुक गई है और परिवार सदमे में है। मामले में पुलिस अब तक 20 लोगों को पकड़ चुकी है। तीन होटलों को भी तोड़ चुकी है।
18 जून को बच्ची मामूली बात पर गुस्से में घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
जांच के दौरान सामने आया कि रास्ता भटकने पर लडक़ी ने एक स्थानीय ई-रिक्शा ड्राइवर से घर पहुंचाने में मदद मांगी थी। आरोप है कि उसे घर छोडऩे के बजाय ड्राइवर उसे एक होटल में ले गया।
पुलिस जांच के अनुसार, बच्ची को एक होटल में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसे पैसों के बदले दूसरे लोगों के हवाले किया गया। जांच में होटल जॉय इन सहित कई ठिकानों के नाम सामने आए। पीडि़ता के अनुसार, उसको करीब पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर रखा गया।
इस दौरान उसे शहर के कम से कम चार अलग-अलग ठिकानों और होटलों में ले जाया गया। 18 से 22 जून के बीच नाबालिग लडक़ी के साथ तीन अलग-अलग होटलों में यौन शोषण करने का आरोप है। इनमें सुखाडिय़ा मार्ग स्थित होटल जॉय इन, रविंद्र पथ स्थित होटल ड्रीम इन और मोटर मार्किट स्थित होटल स्फायर इन शामिल हैं।
न्यूजीलैंड में रहता था, शादी के लिए आया था भारत
गिरफ्तार युवक 25 साल का है और न्यूजीलैंड में रहता था। उसने वहां स्थायी निवास यानी पीआर भी हासिल कर रखी थी। न्यूजीलैंड में रहता था और करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी शादी के लिए घर लौटा था। परिवार वालों ने लडक़ी दिखाकर उसका रिश्ता पक्का किया था और आगामी 14 जुलाई को उसकी शादी तय की थी।
महिला अपराध अनुसंधान सेल के प्रभारी व जांच अधिकारी आरपीएस (क्रक्कस्) कैलाशदान देथा ने आरोपी अमनदीप को बच्ची का शोषण करने का दोषी पाए जाने पर 8 जुलाई की देर शाम को बापर्दा (चेहरा ढककर) गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे बापर्दा ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, तब घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदमा लगा और शादी की तैयारियां बीच में ही रुक गईं।
आरोपियों की जेल में होगी शिनाख्त परेड, अब तक 20 गिरफ्तार
जांच अधिकारी आरपीएस कैलाशदान देथा ने बताया - इस मामले में हृक्रढ्ढ सहित अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
बुधवार को बापर्दा गिरफ्तार किए गए हृक्रढ्ढ के अलावा, 5 जुलाई को गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों को भी बापर्दा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन चारों आरोपियों की जेल में शिनाख्त परेड करवाई जानी है।
व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करने के आरोप
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कथित तौर पर मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क करता था। पुलिस के मुताबिक, कुछ अन्य होटल संचालकों और लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में आई है। उन पर इस पूरे मामले में साथ देने और आर्थिक फायदा उठाने के आरोप हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ