बीकानेर: खेलते समय फंदा गले में फंसा, आठ वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत
बीकानेर: खेलते समय फंदा गले में फंसा, आठ वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत
बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के गांव खजोड़ा की रोही स्थित एक ढाणी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय रस्सी का फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खजोड़ा निवासी रूपाराम पुत्र रामरुाम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री ममता की 5 मई को दोपहर करीब तीन बजे खेलते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते वक्त रस्सी का फंदा अचानक उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर हदां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ