खुलासा न्यूज,बीकानेर। देशभर में चीनी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से अब चाय का जायज कड़वा होने लगा है। ऐसे में घरों से लेकर दुकानों तक चीनी की ही चर्चा हो रही हे। बढ़ते दामों के बीच राहत की आश जगी है। आने वाले दिनों में चीनी सस्ती हो सकती है। केंद्र सरकार ने इसके आयात को टैक्स फ्री कर दिया है। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। ये छूट 31 अक्टूबर तक रहेगी। अभी चीनी रिटेल में 55 प्रति किलो के करीब बिक रही है।चीनी की किल्लत और दाम बढऩे की मुख्य वजह मौसम की मार है। बारिश और सूखे के कारण गन्ने की फसल प्रभावित हुई है, क्योंकि गन्ने फसल को ज्यादा पानी की जरूरत होती है।
गन्ने का उत्पादन घटने और मांग बढऩे से चीनी के दाम देशभर में पिछले दो महीनों में करीब 40त्न तक बढ़ गए हैं। आशंका है कि अगले तीन महीनों तक कीमतें ऊंचे स्तर पर ही रहेंगी। इस कारण करीब 8 साल बाद सप्लाई की कमी को पूरा करने के लिए चीनी का आयात किया जा रहा है। सरकार के आदेश के मुताबिक, चीनी की इस खेप का आयात आज से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना होगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ