नापासर में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ
नापासर में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ
बीकानेर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को नापासर में अपनी नई शाखा का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की सौगात दी। बीकानेर क्षेत्र की 57वीं शाखा का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के जोधपुर अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख पंकज खत्री ने किया। इस अवसर पर बीकानेर क्षेत्रीय प्रमुख देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख लोकेश गर्ग भी उपस्थित रहे।
नई शाखा रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित परिसर से संचालित होगी, जिससे नापासर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ और बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।
उद्घाटन समारोह में रीको अध्यक्ष किशनलाल मोहता, भामाशाह श्रीकिशन मुंधड़ा, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अल्का बुरडक, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रतिराम तावणिया, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष जसवंत देया, दामोदर प्रसाद झंवर, अशोक मुंधड़ा, किशनलाल पेड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रीको अध्यक्ष किशनलाल मोहता ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खुलना उद्योग और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शाखा प्रमुख हमिंदर टाक ने बताया कि अब रीको के उद्यमियों, व्यापारियों और आसपास के किसानों को बैंकिंग कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रीको और गोंद कृषि मंडी के व्यापारी बैंक की विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएंगे।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नई शाखा शुरू होने से क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। व्यापारियों, किसानों, उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं को ऋण, डिजिटल बैंकिंग, बचत और निवेश जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी भी दी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ