Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर:  लापरवाही बरतना यातायात पुलिस को पड़ा भारी, बिना हस्ताक्षर ही भेज दिया इस्तगासा, अब...

Bansal
5 months ago
बीकानेर:  लापरवाही बरतना यातायात पुलिस को पड़ा भारी, बिना हस्ताक्षर ही भेज दिया इस्तगासा, अब...

बीकानेर:  लापरवाही बरतना यातायात पुलिस को पड़ा भारी, बिना हस्ताक्षर ही भेज दिया इस्तगासा, अब...
बीकानेर। दुपहिया वाहन का मोबाइल से फोटो खींचकर ऑनलाइन ई-चालान काटने और फिर न्यायालय की प्रक्रिया में लापरवाही बरतना यातायात पुलिस को भारी पड़ गया है। कोर्ट में मूल इस्तगासे पर बिना हस्ताक्षर किए, केवल कार्यालय की मुहर लगाकर दस्तावेज पेश करने के मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (संख्या 3) के पीठासीन अधिकारी राहुल ने यातायात थानाधिकारी नरेश निर्वाण को सोमवार को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में हाजिर होकर लिखित जवाब पेश करने के आदेश जारी किए हैं। 

जेल रोड निवासी रविकांत सोनी बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे थे। यातायात पुलिस की नजर पड़ने पर पुलिसकर्मी ने पीछे से फोटो लेकर 1000 रुपए का ऑनलाइन ई-चालान जारी कर दिया। परिवादी रविकांत सोनी ने इस ऑनलाइन ई-चालान की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए न्यायालय में परिवाद पेश किया। परिवाद पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यातायात पुलिस से मूल चालान की प्रति पेश करने का आदेश दिया। मामले में नया मोड़ तब आ गया जब यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण ने कोर्ट में जो मूल इस्तगासा पेश किया, उस पर उनके हस्ताक्षर ही नहीं थे। इस्तगासे पर केवल कार्यालय की मुहर चस्पा कर दी गई थी। बिना हस्ताक्षर के सरकारी और कानूनी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने को पीठासीन अधिकारी ने बेहद गंभीरता से लिया और इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए यातायात प्रभारी को सोमवार को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: