राष्ट्र सेविका समिति का नव दशक ऊर्जा पथ संचलन सम्पन्न
बीकानेर। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित नव दशक ऊर्जा पथ संचलन 18 अक्टूबर2026 रविवार को गंगाशहर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महानगर कार्यवाही का श्रीमती ममता पुरोहित ने बताया कि पथ संचलन शाम 5:15 बजे शिव-पार्वती मंदिर, गोपेश्वर बस्ती से प्रारंभ हुआ, जो P.N. पैलेस, कुम्हारों का मोड़, केदारनाथ मंदिर, महावीर चौक, मेन बाजार, गांधी चौक, इंदिरा चौक, पाबू चौक होते हुए डागा गेस्ट हाउस / डागा पैलेस पर सम्पन्न हुआ। ये पथ संचलन मनुष्य को हमेशा अनुशासित ,कदमताल,जीवन मे उत्साह के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि *श्रीमती संगीता जी अग्रवाल*ऑनर (होटल मिलेनियम) तथा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीकानेर विभाग कार्यवाहिका श्रीमती चन्द्रकला चौधरी रहीं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती चंद्रकला जी मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में सेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह पथ संचलन याद दिलाता हैकि यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है। समिति को 90 वर्ष पूरे हुए हैं लेकिन संकल्प अभी बाकी है।नारी शक्ति में ही परिवार को जोड़ने और राष्ट्र के लिए योगदान देने का साहस है। संगठन की सफलता इस पर निर्भर करती है कि कितने परिवार,कितनी सेविकाओं में कितना अनुशासन आया है।ये अनुशासन हमारे जीवन मे दिखाई देना चाहिए। हम नमन करते हैं समिति की इस 90 वर्ष की यात्रा को ।ये यात्रा आसान नहीं रही, अनेकों संघर्षों की कहानी कहती है। महानगर की सेविकाओं ने अनुशासित पंक्तियों में चलकर राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अंत मे मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता अग्रवाल ने अपने आशीर्वचन में सेविकाओं को राष्ट्र सेवा,संस्कार और सेवा भावना के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वाद देते हुए कि मातृशक्ति के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान सम्भव है और समिति का यह पथ संचलन समाज मे नई ऊर्जा का संचार करेगा।
इस अवसर पर बीकानेर विभाग व बीकानेर महानगर के सभी दायित्ववान बहनों सहित बड़ी संख्या में सेविकाएँ उपस्थित रहीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ