Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

निगम की लापरवाही: युवक 24  फीट गहरे नाले में मौत और जिंदगी के बीच  9 घंटे तक लड़ा

Bansal
6 hours ago
निगम की लापरवाही: युवक 24  फीट गहरे नाले में मौत और जिंदगी के बीच  9 घंटे तक लड़ा


निगम की लापरवाही: युवक 24  फीट गहरे नाले में मौत और जिंदगी के बीच  9 घंटे तक लड़ा
बीकानेर। बीकानेर में नगर निगम की लापरवाही और खुले नालों की बदइंतजामी एक बार फिर किसी बड़ी अनहोनी को दावत देती नजर आई। हरासर हवेली के सामने फुटपाथ निर्माण के लिए मुख्य नाले का एक हिस्सा खुला छोड़ दिया जाना एक युवक के लिए करीब साढ़े नौ घंटे की जानलेवा परीक्षा बन गया। भुट्टों का बास निवासी सुरेन्द्र वाल्मीकि 24 फीट गहरे नाले में गिरकर रात करीब 11 बजे से अगली सुबह 8:30 बजे तक घोर अंधेरे, कचरे और जहरीली गैसों के खतरे के बीच फंसे रहे।घटना बीती रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच की है। सुरेन्द्र वाल्मीकि टॉयलेट के लिए पैदल निकले थे और एमएन हॉस्पिटल के सामने स्थित छपरे में सोने जा रहे थे। रात के अंधेरे में खुले हिस्से का अंदाजा न लग पाने से वे सीधे 24 फीट गहरे नाले में जा गिरे। नाले के भीतर करीब आठ फीट गहरा पानी बह रहा था, लेकिन जिस स्थान पर सुरेन्द्र गिरा, वहां कचरे और मिट्टी की एक मोटी परत जमी थी। इसी परत ने उन्हें तेज बहाव में डूबने से बचाए रखा। अंधेरे के बावजूद सुरेन्द्र हिम्मत जुटाकर नाले के भीतर करीब 50 मीटर तक आगे बढ़े और जहां तक मिट्टी-कचरे की परत थी, वहां जाकर बैठ गया। उसने रात में मदद के लिए कई बार आवाजें लगाईं, लेकिन सुनसान रात में किसी ने नहीं सुना। मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने से वे किसी को फोन भी नहीं कर सके। सुबह उजाला होने पर वे नाले के दूसरे खुले हिस्से के पास पहुंचे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सुबह करीब 8 बजे वहां से गुजर रहे दो कॉलेज छात्रों नेआवाज सुनी। सुरेन्द्र ने ऊपर की ओर देखकर हाथ उछाले तो छात्रों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। इलाका वार्ड 13 में आता है, लेकिन सूचना मिलते ही वार्ड 52 के पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर निगम की जेसीबी मंगवाकर सुरेन्द्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हैरानी की बात रही कि साढ़े नौ घंटे नाले में फंसे रहने के बावजूद उन्हें न तो गंभीर चोट आई और न ही उनका हौसला टूटा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: