Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण युवक अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रहा है

Bansal
6 hours ago
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण युवक अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रहा है


बिजली विभाग की लापरवाही के कारण युवक अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रहा है
्बीकानेर। जिले में  दस दिनों में बिजली विभाग की लापरवाही का तीन युवक शिकार हुए है। तीनों घटनाओं में एक की मौत हो गई व दो पीबीएम अस्पताल में जीवन के लिए मौत से जूझ रहें है। तीसरी घटना क्षेत्र के गांव धनेरू में गुरूवार शाम को हुई। यहां 11 हजार की लाइन में शटडाउन लेकर युवक कैलाश स्वामी खेत में काम कर रहा था। बिना सूचना के अचानक लाइन में बिजली चालू कर देने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का पीबीएम अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धनेरू जीएसएस के बाहर धरने पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां जेठदास स्वामी, रामेश्वरनाथ सिद्ध, महावीर प्रसाद जोशी, हरिराम रेवाड़, सरपंच तिलोकचंद मेघवाल, बृजसिंह, नाथाराम रेवाड़, सत्यनारायण जोशी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल है। यहां विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। बिजली विभाग के ऊपनी जीएसएस के एईएन नरेंद्र सोनगरा ने बताया कि हमें घटना का दु:ख है परंतु जो कार्य किया जा रहा था व बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के किया जा रहा था। कार्य के लिए विभाग के सक्षम अधिकारी को कारण व कार्य की जानकारी देकर अनुमति लेनी होती है, जो इस मामले में नहीं ली गई थी। विदित रहें 21 नवंबर को अभयसिंहपुरा व बिग्गा के बीच 11 हजार की लाइन का कार्य करते हुए अचानक बिजली चालू होने से संविदाकर्मी अनील मेघवाल गंभीर रूप से घायल हुआ। वह अभी भी उपचाराधीन है। इससे पूर्व 17 नवंबर को रानी बाजार में पोल से गिरने घायल हुए 22 नवंबर को दम तोड़ दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: