Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड के मामले में परिजनों ने युवक को रस्सियों से बांधकर पीटा, देखे वीडियों

rk
1 month ago
नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड के मामले में परिजनों ने युवक को रस्सियों से बांधकर पीटा, देखे वीडियों


 
नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड के मामले में परिजनों ने युवक को रस्सियों से बांधकर पीटा, देखे वीडियों
बीकानेर जिले के एक थाना क्षेत्र में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नाबालिग बालिका के परिजनों ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
इसी घटनाक्रम से जुड़ा एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपित युवक के परिवार ने पुलिस को दिए परिवाद में दावा किया है कि युवक को कुछ लोगों ने पकडक़र बंधक बनाया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए बेरहमी से मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि युवक को रस्सियों से बांधा गया, उसके बाल काटे गए और लाठियों से बुरी तरह पीटा गया।घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, खुलासा न्यूज वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं  करता है, लेकिन इसे इसी प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को वहां से मुक्त करवाकर पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: