Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Bansal
2 weeks ago
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

चूरू। एनएच-52 पर एक रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार 21 वर्षीय संदीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, जयपुरिया पट्टा निवासी संदीप चूरू के ममता इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में डीएमएलटी का कोर्स कर रहा था। वह बाइक से चूरू से अपने गांव जयपुरिया पट्टा जा रहा था।

एनएच-52 पर एक रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। संदीप के सिर और मुंह पर चोटें आईं। एंबुलेंस से उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। परिजन संदीप को चैमूं के बराला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को राजकीय डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: