Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

देशभर में मानसून का रोद्र रूप, देश के कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

rk
1 week ago
देशभर में मानसून का रोद्र रूप, देश के कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का रोद्र रूप, देश के कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर असर डाल रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन, उत्तर प्रदेश और गुजरात में जलभराव, मध्य प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ने तथा उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में मलबे में दबीं गाड़ियां
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में गुरुवार रात हुई भारी बारिश के बाद चोलिंग क्षेत्र में मलबा नेशनल हाईवे पर आ गया। मलबे की चपेट में आने से दो वाहन दब गए। प्रदेश में भूस्खलन और बारिश के कारण 49 सड़कें बंद हैं।

यूपी और गुजरात में जलभराव
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तड़के लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, जालौन समेत कई शहरों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ और पानी में फंसने से कई गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो गईं।

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय
मध्य प्रदेश में मानसून निर्धारित समय से पहले पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने धार, बड़वानी, खरगोन और देवास जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के पास स्थित मंदिर पानी में डूब गए हैं।

राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली सहित कई जिलों में भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान

4 जुलाई
छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना। बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश। राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहने का अनुमान।

5 जुलाई
आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना। सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन हीटवेव का अलर्ट।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: