Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

घरेलू जरुरतों के लिए रुपए उधार दिये, चैक हुआ बाउंस, कोर्ट पहुंचा परिवादी

Bansal
3 weeks ago
घरेलू जरुरतों के लिए रुपए उधार दिये, चैक हुआ बाउंस, कोर्ट पहुंचा परिवादी


घरेलू जरुरतों के लिए रुपए उधार दिये, चैक हुआ बाउंस, कोर्ट पहुंचा परिवादी
 बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक लाख रुपए के लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुदर्शना नगर निवासी किशन सिंह ने कोलायत तहसील के हाडला निवासी पुनम सिंह के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी किशन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि पुनम सिंह से उसकी पारिवारिक जान-पहचान थी। इसी परिचय के आधार पर पुनम सिंह ने घरेलू जरूरतों के लिए रुपए उधार मांगे। आरोप है कि 26 जून 2025 को एक इकरारनामा निष्पादित करवाकर पुनम सिंह ने एक लाख रुपए उधार लिए और तीन माह में राशि लौटाने का वादा किया।
शिकायत के अनुसार, रुपए लेते समय पुनम सिंह ने 22 जुलाई 2026 की तारीख का एचडीएफसी बैंक का एक चेक भी दिया था। तय समय पर राशि वापस नहीं मिलने पर परिवादी ने तकादा किया। आरोप है कि इसके बाद पुनम सिंह ने चेक बैंक में लगाने और भुगतान प्राप्त होने का आश्वासन दिया।
परिवादी ने बताया कि उसने चेक अपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बीकानेर हाउसिंग बोर्ड शाखा में भुगतान के लिए जमा करवाया। 23 जुलाई 2026 को बैंक से चेक वापसी की सूचना मिली। बैंक ने खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक का भुगतान नहीं हुआ।
किशन सिंह ने आरोप लगाया कि पुनम सिंह ने राशि लौटाने के लिए दिए गए आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं किया। इसके बाद परिवादी ने कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन राशि नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की।
कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
परिवादी के अनुसार, उसने पहले जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने और जिला पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में इस्तगासा पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र मीणा को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: