Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

सोमवार का दिन रहा आग के हवाले, एक ही दिन में दो जगह लगी आग, रेस्टोरेंट के किचन में लगी भीषण आग

Bansal
6 hours ago
सोमवार का दिन रहा आग के हवाले, एक ही दिन में दो जगह लगी आग, रेस्टोरेंट के किचन में लगी भीषण आग


सोमवार का दिन रहा आग के हवाले, एक ही दिन में दो जगह लगी आग, रेस्टोरेंट के किचन में लगी भीषण आग
 बीकानेर में सोमवार को आग लगने की दूसरी  जगह आग लगी। जानकारी के अनुसार  दोपहर में व्यास कॉलोनी स्थित बारबेक्यू रेस्टोरेंट के किचन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान घटनास्थल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सुबह मेडिकल स्टोर में भी लगी थी आग
गौरतलब है कि सोमवार सुबह बीकानेर के छोटी कूटी स्थित एक मेडिकल स्टोर में भी आग लग गई थी। आग से मेडिकल स्टोर का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद अब व्यास कॉलोनी के रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। एक ही दिन में आग लगने की दो घटनाओं से शहर में हलचल मच गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: