Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

रात के समय में घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़, जबरन सम्बंध बनाने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

Bansal
3 months ago
रात के समय में घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़, जबरन सम्बंध बनाने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आधीरात को अनाधिकृत रूप से घर में घुसकर विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें करने और यौन सम्बंध बनाने के अनुचित दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति ड्राईवर है, जो अभी गाड़ी लेकर गये हुए वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी।

 

पिछले तीन माह से आरोपी जो कि उस पर बुरी नजर रखता है। 12 जून को रात को घर का सारा काम निपटा कर वह अपने बच्चों के साथ अपने घर में सो रही थी। देर रात को आरोपी अनाधिकृत रूप से उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। जब विवाहिता नींद से घबरा कर चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसके स्तनों को दबाने लगा और मुंह पर हाथ रखकर उसे धमकी देते हुए कहा कि चिल्ला मत नही तो यही मार दूंगा।

 


पीडि़ता के अनुसार आरोपित ने उसकी इच्छा के विरूद्ध अनुचित तरीके से मुझे छुआ और यौन संबंध बनाने के लिये दबाव डाला। आरोपी ने उसके पहने हुए कपडे फाड दिये और उसके साथ स्त्रीलज्जा भंग की। जब पीडि़ता ने शोर शराबा किया तो कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।

 

जाते वक्त आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसके साथ शारीरिक संबंध बना, उसकी हवस पूरी कर वरना तेरी बेटी व बच्चों को जान से मार दूंगा। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अन्तर्गत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू की। ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: