Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मोदी यूनिवर्सिटी एवं मोदी स्कूल : छात्राओं के लिए ग्लोबल एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष सुविधाओं की घोषणा

Bansal sadi
3 months ago
मोदी यूनिवर्सिटी एवं मोदी स्कूल : छात्राओं के लिए ग्लोबल एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष सुविधाओं की घोषणा

मोदी यूनिवर्सिटी एवं मोदी स्कूल : छात्राओं के लिए ग्लोबल एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष सुविधाओं की घोषणा
 
बीकानेर। मोदी यूनिवर्सिटी  ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं मोदी स्कूल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्राओं हेतु नई छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कार्यक्रमों तथा वैश्विक अवसरों की घोषणा की गई। विश्वविद्यालय के जॉइंट डीन एडमिशन डॉ राहुल सिंह शेखावत एवं डॉ रोहित सोनी ने बताया कि संस्थान छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और आधुनिक करियर उन्मुख सुविधाएं प्रदान कर रहा है।  जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 265 एकड़ में फैला विश्वविद्यालय परिसर देशभर की छात्राओं को सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराता है। विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन, मैनेजमेंट एवं लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, साइकोलॉजी, फिजियोथेरेपी, जर्नलिज्म तथा न्यूक्लियर साइंस,  साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, UX/UI डिज़ाइन जैसे आधुनिक विषयों में भी अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।

फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी के अंतर्गत डी-फार्मा एवं बी-फार्मा जैसे पाठ्यक्रम भी छात्राओं के लिए आकर्षक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किए गए। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 12वीं में 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही CUET के फॉर्म में छात्राएं मोदी विश्वविद्यालय को वरीयता के तौर पर भी चुन सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं हेतु UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया है। इस कोर्स में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा समसामयिक घटनाओं जैसे विषय शामिल किए गए हैं, जिससे छात्राओं की प्रारंभिक स्तर से ही मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार हो सके।


इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर स्थित मोदी  स्कूल (रेजिडेंशियल) ने PhysicsWallah के साथ साझेदारी कर IIT-JEE एवं NEET की तैयारी हेतु इंटीग्रेटेड प्रोग्राम प्रारंभ किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्कूल परिसर में ही अनुभवी फैकल्टी द्वारा कोचिंग सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के साथ देश की प्रसिद्ध Career  Launcher  छात्राओं को CUET, IPMAT,   अन्य 12वीं के पश्चात् प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। जबकि स्नात्तक की छात्राओं को CUET की तैयारी करवाई जाती है।  विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम CBSE पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को एक साथ जोड़ता है, जिससे विद्यार्थियों का समय संतुलित रहेगा और वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। स्थानीय विद्यार्थियों के लिए 30 किलोमीटर के दायरे में डे-बोर्डिंग सुविधा भी उपलब्ध है।

विश्वविद्यालय के मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए बताया गया कि छात्राओं को अमेज़न, जेपी मॉर्गन, ओरेकल, वीज़ा, वॉलमार्ट, सैमसंग, गो डैडी, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एचएसबीसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में छात्राओं को 41 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है।
वैश्विक exposure को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया है, जिसके माध्यम से छात्राओं को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और कनाडा जैसे देशों में अध्ययन एवं इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

गौरतलब है की मोदी विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले ऑनलाइन कोर्सेज में छात्राओं के साथ छात्र भी एम् बी ए, मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के साथ बी सी ए, बी कॉम, बी ए एवं एम् ए, एम् कॉम में दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन, कौशल विकास और सुरक्षित वातावरण के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं नेतृत्व सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: