Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवा तीरंदाजों के लिए विधायक व्यास ने उपलब्ध करवाएं लाखों रूपए के उपकरण

6 hours ago
युवा तीरंदाजों के लिए विधायक व्यास ने उपलब्ध करवाएं लाखों रूपए के उपकरण

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने युवा खिलाडिय़ों को तीरंदाजी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेवगों की बगेची नत्थूसर गेट को 6 लाख 15 हजार रुपए की लागत से रिकर्व धनुष सहित तीरंदाजी के आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए। 
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बीकानेर के अनेक तीरंदाजों ने तीरंदाजी में देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। नए खिलाड़ी भी आगे बढ़ सकें, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी खेलों और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रिकर्व धनुष एवं अन्य तीरंदाजी उपकरण उपलब्ध होने से खिलाडिय़ों को नियमित अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में तीरंदाजी को बढ़ावा मिलने के साथ ही नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलेगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूनम जैन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुलदीप यादव, जेपी व्यास, माणक कुमावत, एस.डी.एम.सी. सदस्य भवानी शंकर जाजड़ा, देवेन्द्र जाखड़,  शिव कुमार, रामरतन डूडी, कपिल शर्मा,  सत्य श्रीमाली, राजूराम प्रजापत, दुर्गा आचार्य, ममता शर्मा आदि उपस्थित थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: