Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दीपावली को लेकर चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विधायक व्यास ने सीएमएचओ व कॉलेज प्राचार्य को लिखा पत्र

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
दीपावली को लेकर चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विधायक व्यास ने सीएमएचओ व कॉलेज प्राचार्य को लिखा पत्र


दीपावली को लेकर चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विधायक व्यास ने सीएमएचओ व कॉलेज प्राचार्य को लिखा पत्र
बीकानेर। दीपावली पर्व के दौरान आमजन को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा को पत्र लिखे हैं। उन्होंने शहर के समस्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित पीबीएम अस्पताल और एसडीएम जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी. सी. घिया और एसडीएम जिला राजकीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हर्ष को भी पत्रों की प्रतिलिपि भेजी है।
विधायक व्यास ने कहा है कि दीपावली के दौरान आमजन की आवाजाही और विभिन्न गतिविधियों में वृद्धि के साथ पटाखों से दुर्घटनाएं, जलने की घटनाएं, आंखों में चोट तथा अन्य आकस्मिक चिकित्सा परिस्थितियां सामने आने की आशंका रहती है। ऐसे में चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक संसाधनों, चिकित्सकों और चिकित्सा कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल सके।
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर रहें आवश्यक सुविधाएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लिखे पत्र में विधायक ने सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाइयां, ड्रेसिंग सामग्री, प्राथमिक उपचार किट और चिकित्सा उपकरण पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश देने का आग्रह किया है। पटाखों से जलने और आंखों में चोट लगने सहित दुर्घटनाओं के मामलों में प्राथमिक उपचार, आपातकालीन सहायता तथा गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की समुचित व्यवस्था पर भी जोर दिया है। इसके साथ ही एम्बुलेंस सेवाओं के साथ समन्वय, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
पीबीएम और एसडीएम अस्पताल में 24 घंटे सक्रिय  हों आपातकालीन सेवाएं
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को लिखे पत्र में विधायक ने उनके अधीन संचालित पीबीएम अस्पताल और एसडीएम जिला अस्पताल में दीपावली के मद्देनजर विशेष चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने दोनों अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे सुचारू रखने, बर्न वार्ड एवं आपातकालीन विभाग में पर्याप्त बेड, दवाइयां, मरहम-पट्टी और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध रखने तथा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कार्मिकों का ड्यूटी रोस्टर पहले से तैयार करने पर जोर दिया है।
विधायक ने ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाइयों और प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ गंभीर मरीजों के त्वरित उपचार एवं जरूरत पडऩे पर रेफरल की समुचित व्यवस्था रखने को कहा है। अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने और एम्बुलेंस सेवाओं को सक्रिय बनाए रखने की आवश्यकता भी जताई है।
विधायक श्री व्यास ने संबंधित अधिकारियों से चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने का आग्रह किया है, जिससे दीपावली के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: