विधायक को सात दिनों बाद मिली जमानत, बीकानेर से निर्दलीय विधायक को किया गया था गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर से गिरफ्तार किए गए निर्दलीय विधायक को जमानत मिल गयी है। सात दिनों पूर्व विधायक गणेशराज बंसल को बीकानेर से गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें आज न्यायालय ने जमानत दी है। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को बीकानेर में 19 की रात को डिटेन किया गया था। जिसके बाद 20 सितंबर को उनकी गिरफ्तारी की गयी। 21 को न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय ने उन्हें पुलिस अभिरक्षा में पुछताछ के लिए भेजाा। जहां से अब सात दिनों बाद आज जमानत दी गयी है। इससे पहले शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। वहीं सीआईडी-सीबी की ओर से मांगी गई सात दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग भी अदालत ने स्वीकार नहीं की थी। चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सीआईडी-सीबी ने शुक्रवार को गणेशराज बंसल को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था।
जांच एजेंसी ने मामले में आगे पूछताछ के लिए सात दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने रिमांड की मांग खारिज करते हुए विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। इसके बाद जिला एवं सेशन न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की गई। शनिवार को हुई सुनवाई में अदालत ने जमानत मंजूर कर ली।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ