Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बदमाशों ने घर में घुस कर पेट्रोल छिडक़र आग लगाकर भाग गये, आग से घरेलू सामान जला, इतने जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

Bansal
4 months ago
बदमाशों ने घर में घुस कर पेट्रोल छिडक़र आग लगाकर भाग गये, आग से घरेलू सामान जला, इतने जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

 

बदमाशों ने घर में घुस कर पेट्रोल छिडक़र आग लगाकर भाग गये, आग से घरेलू सामान जला, इतने जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज 
बीकानेर।   जेएनवीसी थाना क्षेत्र के उदासर इलाके में देर रात एक घर पर हमला कर पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में घर के भीतर रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पेमासर रोड पानी की टंकी के सामने उदासर निवासी रघुवीर सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 21 मई की रात करीब 9:30 बजे आरोपी श्रीराम, ललित, हरिसिंह और समीर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे के हथियारों से घर के मुख्य गेट पर हमला करना शुरू कर दिया।
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी जबरन गेट फांदकर घर के अंदर घुस गए और अपने साथ लाया पेट्रोल घर के भीतर छिडक़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने आग लगा दी, जिससे घर में रखी गैस टंकी, मोटरसाइकिल, फर्श और गलीचे समेत अन्य सामान आग की चपेट में आ गया।  
पीडि़त पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
जेएनवीसी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: