Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नाबालिग बालिका ने की आत्महत्या, परिजनों ने दो नाबालिग लडक़ो पर परेशान करने का लगाया आरोप

rk
7 hours ago
नाबालिग बालिका ने की आत्महत्या, परिजनों ने दो नाबालिग लडक़ो पर परेशान करने का लगाया आरोप


नाबालिग बालिका ने की आत्महत्या, परिजनों ने दो नाबालिग लडक़ो पर परेशान करने का लगाया आरोप
 बीकानेर। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक नाबालिग व एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट मे बताया कि 9 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे नाबालिग किशोरी घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो आसपास के केमरो मे उसे एक नाबालिग किशोर के साथ देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने संबंधित किशोर के परिवार से संपर्क किया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किशोरी ने इससे पहले भी परिजनों को बताया था कि एक नाबालिग किशोर उसे लगातार परेशान करता है और अपने साथ चलने का दबाव बनाता है। परिजनों ने उसे समझाकर भरोसा दिलाया था कि वे इस संबंध में बातचीत करेंगे।
किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने संबंधित परिवार से संपर्क किया और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के साथ जब वे संबंधित किशोर व नामजद के घर पहुंचे तो वहां दोनो आरोपी मौजूद मिले। आरोप है कि पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने लगे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया।
परिजनों ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि इस दौरान दोनों आरोपियी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और किशोरी को लेकर अपमानजनक बातें कहीं। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्होंने किशोरी को वापस सौंपने की लगातार गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। बाद में किशोरी अपने घर लौट आई और सीधे कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने जब झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। इसी दौरान फंदा टूट गया और किशोरी नीचे गिर गई। उसे तत्काल उप जिला अस्पताल कोलायत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट में परिजनों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लडक़ा लगातार किशोरी पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहे थे तथा उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। उनका आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताडऩा से परेशान होकर किशोरी ने यह कदम उठाया।
श्रीकोलायत थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: