Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: नाबालिग से मारपीट कर जातिसूचक गालियां देने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

rk
4 months ago
बीकानेर: नाबालिग से मारपीट कर जातिसूचक गालियां देने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

बीकानेर: नाबालिग से मारपीट कर जातिसूचक गालियां देने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

बीकानेर | बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी हिमांशु चावरिया (17), निवासी सुभाषपुरा स्थित यूआईटी क्वार्टर, ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी को अपने दोस्त के साथ करणी सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह देखने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो रहा था। जब उसने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया तो आसीफ भाटी ने उसे धक्का दिया और जातिसूचक गालियां दीं।

इसके बाद कुछ युवक उसके पीछे दौड़ पड़े। स्टेडियम के पीछे एमएन अस्पताल के पास हनुमान मंदिर की गली में जयसिंह राठौड़ ने उसके सिर पर कड़े से वार किया। पीड़ित का आरोप है कि जयसिंह राठौड़ के साथ आसीफ भाटी, अरमान, आदिल कायखानी, योगेश उर्फ हैप्पी पडिहार, मोहम्मद मुगल सहित अन्य युवक भी मौजूद थे, जिनमें से एक युवक के हाथ में चाकू भी था।

घटना में सिर पर चोट लगने के कारण पीड़ित इलाज करवा रहा था, जिससे रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में पीड़ित के सिर पर खरोंच का निशान पाया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: