Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर:  मिनी ट्रक बिजली लाइन से टकराया, करंट लगने से 14 साल के बच्चे की मौत

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर:  मिनी ट्रक बिजली लाइन से टकराया, करंट लगने से 14 साल के बच्चे की मौत

बीकानेर:  मिनी ट्रक बिजली लाइन से टकराया, करंट लगने से 14 साल के बच्चे की मौत 

बीकानेर। नोखागांव में सोमवार को मिनी ट्रक के बिजली लाइन से टकराने के बाद करंट फैल गया। हादसे में 14 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 13 साल का दूसरा बच्चा घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार 21 सितंबर 2026 को पाबूजी मंदिर के पास हुई। नोखागांव निवासी लादुराम जाट ने नोखा थाने में शिकायत दी है।

शिकायत के अनुसार, नोखागांव निवासी ओमगिरी स्वामी ने DJ साउंड सिस्टम मंगवाया था। यह सिस्टम मिनी ट्रक पर लगा हुआ था। आरोप है कि चालक वाहन चलाते समय ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन पर ध्यान नहीं दे सका और मिनी ट्रक लाइन से टकरा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं हंसराज की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: